शिकायत निवारण में प्रदेश में अव्वल रही जिला पुलिस
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस अधीक्षक डा. इरज राजा द्वारा शिकायतों के निस्तारण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए मातहतों को लगातार निर्देश देते रहे। जनपद गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो प्रदेश के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही शत प्रतिशत रही व रैंक प्रथम रहा। इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
बताते चलें कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।
Views: 20









