वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के राडार पर 

गाज़ीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस टीम द्वारा पाक्सों एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित  अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 


     अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र मय टीम द्वारा थाने पर पंजीकृत अभियोग के 

वांछित अभियुक्त राजबाबू उर्फ राधे मोहन पुत्र गुड्डू उर्फ किशोर राम निवासी ग्राम सैय्यदबाडा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को रामपुर बन्तरा गांल के समीप ओवर ब्रीज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। 

Views: 21

Advertisements

Leave a Reply