सम्मान पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे
गाजीपुर। द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल अष्टभुजी कॉलोनी बड़ी बाग लंका में सत्र 2024 25 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। वर्ष भर चली विविध गतिविधियों व प्रतिस्पर्धाओं के चयनित छात्र छात्राओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य जाह्नवी पाटिल ने कहा कि, वर्ष भर विविध गतिविधियों, प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास विद्यालय करता है। कक्षा अध्यापक सोनाली यादव ने कहा कि, इस प्रोत्साहन समारोह में मैंने उन छात्र छात्राओं को भी पुरस्कार लेते हुए देखा जिनके अंक कम आते हैं और फिर मुझे हर वर्ष यह अनुभव होता है कि जीवन को केवल अंकों से नहीं आंका जा सकता है।
निदेशक माधव कृष्ण ने विद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि, इस विद्यालय से निकले हुए माधव यादव राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे हैं, भरत यादव प्रादेशिक कुश्ती में, आदर्श सिंह अंडर 14 क्रिकेट टीम के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज में जा चुके हैं। इसी प्रकार नंदीश राय, श्रेया, शिव्या सहित अन्य बच्चों ने भी प्रतियोगिता के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षक प्रियंका दीक्षित, संभव श्रीवास्तव व सौरभ प्रजापति ने बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा गया कि शिक्षा सतत प्रयास, धैर्य, सहजता का नाम है। यदि लक्ष्य निर्धारित कर समुचित प्रयास किए जाएं तो सफलता निश्चित मिलेगी।
Views: 24









