पंचांग व राशिफल – 02 अक्टूबर 2025

पंचांग 


विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    आश्वीन

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                   दशमी 

नक्षत्र                   उत्तराषाढ़ा

वार                     गुरुवार  

योग                     सुकर्मा

सूर्योदय                   05:48

सूर्यास्त                   17:41

चन्द्रमा                     मकर 

राहुकाल                 13:34 – 15:02

अभिजीत मुहूर्त         11:43 – 12:30

जानिए आज का राशिफल ………..==

मेष 

आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम का योग है। श्रम का फल मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ  

आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी‌। ख़ान पान और स्वास्थ्य पर ध्यान देना हितकर है अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

मिथुन  

आज का दिन शुभ हो गा। विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी‌। पारिवारिक सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा यात्रा से लाभ होगा।

कर्क 

आज परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है। वाहन संचालित करने में सावधानी रखें।

सिंह 

आज समय अनुकूल है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नया काम आरंभ करने के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या

आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा‌ स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है

तुला 

आज परिवार का साथ मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक कार्यों से सम्मानित होंगे। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा।
वृश्चिक 

आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज खर्चों की अधिकता पर नियंत्रण रखें‌। अनावश्यक विवादों से मानसिक तनाव बना रहेगा। क्रोध से हानि हो सकती है। शाम से हालात बेहतर होंगे

धनु  

आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती मिलेगी। यात्रा लाभदायक होगी।


मकर 

आज का दिन लाभकारी है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ  

आज परिश्रम का फल प्राप्त होगा। काम की अधिकता से तनाव रहेगा। परिश्रम से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय प्रतिकूल है। सोच-समझकर कर ही किसी नये काम को करना हितकर होगा।

मीन  

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। अनजान से सतर्क रहें।

Views: 100

Advertisements

Leave a Reply