चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदार नगर थाना पुलिस टीम ने चोरी की  मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


     शनिवार को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराह द्वारा रक्सहा बाई पास पर चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर साइकिल अपाचे आरटीआर 160 सीसी बिना नम्बर की बरामद किया । मोटरसाइकिल का इंजन नं. बीईओकेएच 2183958 व चेचिस नं. एमडी 634बीई41एच2के85177 अंकित है। गिरफ्तार अभियुक्त स्वामी शरण यादव उर्फ गणेश यादव पुत्र भोला सिंह यादव निवासी उकनी वीरमराय थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 36


Leave a Reply