मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य की सम्पत्ति कुर्क 

गाजीपुर। पुलिस द्वारा आईएस -191 गैंग के  सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी की पचास हजार रुपए की इनामियां पत्नी आफ्सा अंसारी का आर्थिक सहयोगी व उसके  गैंग के सदस्य एवं बहुचर्चित फर्म विकास कान्सट्रक्शन में आफ्सा अंसारी के साथ   पार्टनर  अभियुक्त रविन्द्र नारायण सिंह की संगठित अपराध से अर्जित भूमि को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उसकी अनुमानित बाजारु कीमत साठ लाख रुपये बताई गई है।


        उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आफ्सा अंसारी तथा रवीन्द्र नारायण सिंह द्वारा संचालित इस फर्म से आगाज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड जिसकी मुख्य डायरेक्टर व चेयरपर्सन आफ्सा अंसारी है, ने करीब दो करोड 50 लाख रु छिपाने के उद्देश्य से अन्तरित किये थे। 

       उल्लेखनीय है कि अभियुक्त रवीन्द्र नारायण सिंह पुत्र चन्द्रदेव नारायण सिंह निवासी ग्राम डोमनपुरा (बालापुर), थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने एवं अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन से अचल संपत्ति जो अभियुक्त रवीन्द्र नारायण सिंह द्वारा अपने नाम से क्रय की गयी है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति को अभियुक्त रवीन्द्र नारायण सिंह ने अपने नाम से मौजा डोमनपुरा तहसील मुहम्मदाबाद गाजीपुर में आराजी नं. 194 रकबा 0.142 में 1/2 यानि 0.071 हेक्टेयर जिला गाजीपुर द्वारा अपनी नामी सम्पत्ति के रूप में अपनें संगठित अपराध, जालसाजी कूटरचना  से अर्जित धन से विक्रेती मिथिलेश प्रसाद पत्नी रामेश्वरम प्रसाद निवासी सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर वर्तमान पता- डोमनपुरा थाना मुहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर व विक्रेता ऋत्युत ऋतुराज पुत्र बद्रीनारायण निवासी बालापुर डोमनपुरा थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर से क्रय की गयी थी।

Views: 196

Advertisements

Leave a Reply