प्राईजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन कल
गाजीपुर। राज्य स्तरीय सीनियर प्राईजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु वाराणसी मण्डल टीम का चयन दिनांक 23 जुलाई को डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रातः दस बजे से किया जायेगा इसमें गाजीपुर जनपद के कुश्ती खेल के इच्छुक खिलाड़ी चयन/ट्रायलस में भाग ले सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गाज़ीपुर ने बताया कि नाग पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 28 व 29 जुलाई 2025 को श्री गुरु गोरखनाथ मन्दिर परिसर गोरखपुर में राज्य स्तरीय सीनियर प्राईजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में उ.प्र. केसरी भारवर्ग-80 किलो व उपर को 1 लाख 10 हजार एवं गदा व प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा। विजेता को नगद पुरस्कार 51 हजार रूपये एवं प्रमाण पत्र। उ0प्र0 कुमार भार वर्ग 66-80 किलो (सीनियर आयु पुरूष वर्ग) को एवं उ0प्र0 अभिमन्यु भार वर्ग 56-65 किलो (सीनियर आयु पुरूष वर्ग) में 51 हजार एवं गदा व प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार पच्चीस हजार रुपए एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।
Views: 62









