कंप्यूटर ‘ओ’ लेवल की परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक
पूर्ण पारदर्शिता के साथ सहजानंद पीजी कॉलेज में सम्पन्न होगी परीक्षा
गाज़ीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आईटी कंप्यूटर विभाग को निलिट द्वारा संचालित ‘ओ’ लेवल की परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ‘ओ’ लेवल की परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक संचालित होगी। इस परीक्षा में करीब 2200 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद जिलानी ने बताया कि परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए कई तकनीकी लोगों की सहायता ली गयी है। इंटरनेट बेस्ड ए कैमरा के द्वारा परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधियों पर निलिट दिल्ली तथा गोरखपुर केंद्र द्वारा भी नजर रखी जाएगी। विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में यदि किसी परीक्षार्थी की फोटो उसके एडमिट कार्ड पर धुंधली है तो उसे अपने साथ भारत सरकार द्वारा मान्य कम से कम दो फोटो पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सचिव रविंद्र नाथ शर्मा तथा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ विजय कुमार राय के संरक्षकत्व में परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने की व्यवस्था की गयी है। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश नकल अध्यादेश के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर तकनीकी संयोजक नियुक्त मोहम्मद जिलानी, डॉ समीर राय, डॉ विजय कुमार ओझा, डॉ सत्येंद्र राय, राज्यश्री, शैलेंद्र कुमार सिंह ,अबरार अंसारी, गुरदीप, धर्मेंद्र यादव, आदि उपस्थित रहे।
Views: 63









