जन शिकायतों पर प्रशासन सतर्क 

मौके पर पहुंच अधिकारी करा रहे समाधान 


गाजीपुर। जनपद के तहसीलों में शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये आवेदनों पर निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।

     इसके क्रम में बताया गया कि तहसील मुहम्म्दाबाद के ग्राम परसा मे लाल बिहारी बिंछ पुत्र बाल किशुन को 1976 मे गाटा संख्या 1218, रकबा-0.176 हेक्टेयर मौजा परसा में कृषि के लिए पट्टा हुआ था। जिसको लाल बिहारी जोत-बो रहे थे। 5-6 वर्षो से अगल-बगल के कास्तकारो द्वारा उनके पट्टे की जमीन को जबरदस्ती अपने खेतो मे मिला लिया था। इनके आवेदन पर तहसील मुहम्मदाबाद के उपजिलाधिकारी व लेखपाल के प्रयास से इनके पट्टे का सम्पूर्ण हिस्से पर कबजा दिलाया गया है। वहीं तहसील कासिमाबाद के अन्तर्गत सरोज कुमार पुत्र भृगुनाथ निवासी ग्राम भठौना परगना पचोतर तहसील कासिबाद गाजीपुर के अराजी 162 रकबा 0.0340 हेक्टेयर एंव अराजी 169 रकबा 0.540 हेक्टेयर का अंश निर्धारण त्रृटि हो गयी थी जिसे राजस्व विभाग द्वारा दुरूस्त किया गया है।  इसी प्रकार तहसील जखनियां अन्तर्गत ग्राम मोहब्बतपुर परगना शादियाबाद स्थित  अराजी नं0 575 रकबा 0.109 हेक्टेयर मुख्य मार्ग पर था जो लगभग 20 वर्षाे से विवादित था तथा विवाद होने के कारण मार्ग नही बन पा रहा था। उक्त मार्ग का सीमांकन करके ग्राम प्रधान व अगल-बगल के काश्तकार  व ग्रामवासी की उपस्थिति में खुटा लगवाकर निस्तारण कराया गया, अगल बगल के काश्तकार नरायन पुत्र घिसियावन व चन्द्रिका पुत्र हरगेन के पुत्रों के द्वारा सन्तुष्ट होकर स्पाट मेमो पर हस्ताक्षर बनाया गया है। उक्त मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी का कार्य करवाकर मार्ग बनवा दिया गया है। 

Views: 87

Advertisements

Leave a Reply