सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दी विदाई 

गाज़ीपुर । पुलिस विभाग में लम्बी सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने अंगवस्त्रम प्रदान कर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


       पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित विदाई समारोह में कप्तान ने, पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता (कार्यकाल) पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर विदाई दी। पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक विजय नारायण राय, मुख्य आरक्षी चालक जितेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी पन्ना लाल, मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी  बचाऊ राम शामिल रहे।

       इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Views: 110


Leave a Reply