अवैध असलहे संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।                    


           अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंधऊ हवाई पट्टी के के पास से अभियुक्त अमरजीत बिन्द उर्फ भोदूं पुत्र त्रिलोकी उर्फ टेनी बिन्द निवासी बरहनिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया‌। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामद की के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी। शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 115

Advertisements

Leave a Reply