मध्यस्थता के माध्यम से पांच परिवारों की हुई विदाई

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से पांच पारिवारिक मामलों को सुलझाते हुए आपसी सहमति से उनकी विदाई कराई गई। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 42 प्रकरण की सुनवाई की गयी। इसमें लम्बे समय से अलग हुए पांच परिवारों के प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बगैर किसी दबाव के एक साथ रहने हेतु राजी किया गया। वहीं 15 प्रकरण में विधिक  सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई तथा पांच प्रकरण में परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद की गई । शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता सफल न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सोनाली, आरक्षी शिव शंकर यादव महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।


Views: 55

Advertisements

Leave a Reply