अभियुक्त को पुलिस ने उसके घर से दबोचा
गाज़ीपुर। विपक्षी को जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
बताते चलें कि गत एक मई को वादी मुकदमा विरेन्द्र चौधरी पुत्र देवी चरण निवासी बयेपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने विपक्षी पर ट्रैक्टर से फसल जोत देने तथा मना करने पर जान से मारने की नियत से उस पर ट्रैक्टर चढाने का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय टीम द्वारा अभियुक्त भोला राम पुत्र गोपी राम निवासी बयेपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को उसके घर बयेपुर से गिरफ्तार किया गया।
Views: 155









