निःशुल्क पाठ्य सामग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
गाज़ीपुर। बापू इंटर कालेज सादात में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक द्वारा गुरुवार को निःशुल्क पाठ्य सामग्रियों का वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रबन्धक सुशील सिंह ने पाठ्य सामग्रियों का वितरण करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे जहां छात्र छात्राओं की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी वहीं गरीब छात्रों की आर्थिक मदद भी होगी । इस मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य उदय भान सिंह ने कहा कि निःशुल्क पाठ्य सामग्री मिलने से नवागत छात्रों के चेहरे पर मुस्कुराहट झलकने लगी है। उन्होंने कहा कि कक्षा -6 से लेकर कक्षा-12 तक के नवागत छात्रों को सामाग्री दी गई । इस अवसर पर सभी कक्षाओं के शिक्षक भी मौजूद रहे। इन शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षक कैलाश राम, हृदयेश मिश्र, हीरा लाल प्रजापति, विजय कुमार यादव, सुरेंद्र मोहन, शुभम सिंह और मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
Views: 141








