नहीं चलेगी मनमानी, जींस-टी शर्ट की मर गयी नानी

फरमान – ड्यूटी पर फार्मल ड्रेस आवश्यक 


गाजीपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में अब कपड़ों के ‘फैशन शो’ के दिन लद गये। ड्यूटी के दौरान अस्पताल में कोई अधिकारी या कर्मचारी अब जींस-टीशर्ट पहनकर काम करता नजर नहीं आयेगा।

       यह आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने जारी किया है। उन्होंने कहा है कि “जो नियम नहीं मानेगा, उसकी तनख्वाह भी नहीं बनेगी और नौकरी भी खतरे में रहेगी। उन्होंने कहा कि हर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर ड्रेस कोड में, फॉर्मल पैंट-शर्ट के साथ अपनी ड्यूटी पर रहेंगे। जींस और टीशर्ट वालों के लिए ये आखिरी चेतावनी है। इसके साथ ही कार्यालय कर्मियों के लिए भी कोई राहत नहीं है। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ कार्यालय में मौजूद रहना होगा। बायोमेट्रिक नहीं? तो सैलरी भी नहीं। इतना ही नहीं बल्कि अब छुट्टियाँ भी  मनमानी नहीं होंगी। कोई भी अवकाश मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही स्वीकृत होगा और छुट्टी पर जाने से पहले समकक्ष को सूचना देना अनिवार्य होगा।

Views: 227

Advertisements

Leave a Reply