मां शीतला काली मंदिर पर भंडारा सात अप्रैल को 

गाज़ीपुर। नगर के आमघाट में स्थित मां शीतला काली मंदिर पर 7 अप्रैल सोमवार को महाभंडारे का आयोजन किया गया है।                   उल्लेखनीय है कि जनसहयोग से इस मन्दिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न होने के उपरांत गत  23 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई और 29 मार्च को दिन शनिवार को अन्नाधीवास  एवं फलाधीवास तथा 30 मार्च को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ था। मंदिर समिति आमघाट एवं मोहल्ले वासियों ने सभी श्रद्धालुओं व भक्तों से महा भंडारे में  उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply