सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों ने तोड़ा दम

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार में मंगलवार को हुई सड़क दुघर्टना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।


    बताया गया कि सैदपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा आटो पास ले रहा था उसी समय एक वैन ने आटो में टक्कर मार दी जिससे आटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर किनारे खड़े डंपर में घुस गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को दुर्घटना ग्रस्त आटो से निकालकर उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा। वहां घायल दो व्यक्तियों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि  गंभीर रूप से घायल लालबहादुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

    मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों में अनिल यादव निवासी पक्का इनार औड़िहार गाज़ीपुर तथा मूलचंद सोनकर निवासी कैथी जनपद वाराणसी रहे। 

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply