पुस्तक लोकार्पण में हुआ साहित्यिक जनों का जमावड़ा
निराला संवाद मंच ने इक्कीस साहित्यिक हस्तियों को किया सम्मानित
कुशीनगर। रविवार 27 अक्टूबर 2024 का दिन साहित्यिक गतिविधियों से भरपूर रहा। उदित नारायण इण्टर कालेज पडरौना में आयोजित कार्यक्रम में आधा दर्जन पुस्तकों का एक साथ लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ रामदेव शुक्ल व डाॅ चितरंजन मिश्र व उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से पुस्तकों का विमोचन किया गया। वहीं गोरखपुर मण्डल के मूर्धन्य दिवंगत कवियों व साहित्यकारों के नाम पर साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे इक्कीस कलमकारों तथा प्रतियोगितात्मक कवितालेखन में विजयी नौ स्थानीय कवियों को निराला संवाद मंच के द्वारा सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि कार्यक्रम में सार्जेेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ की तीन काव्य पुस्तकें ‘दुनिया रंगमंच, दो पग, यही समय है, तथा ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम्’ की काव्य पुस्तक जीवन काव्य पथ, सत्य प्रकाश शुक्ल ‘बाबा’ के कहानी संग्रह प्रतिशोध तथा डाॅ संजय मिश्र की पुस्तक जनविश्वास के नायक (योगी आदित्य नाथ जी) का सम्पन्न हुआ।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा हरेंद्र पाण्डेय आदर्श द्वारा वाणी वंदना से किया गया। संस्थाध्यक्ष ओम प्रकाश ओम् के स्वागत भाषण तथा संस्था पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों के स्वागतोपरान्त पुस्तकों के लोकार्पण व साहित्यकारों के सम्मान का कार्यक्रम रहा। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ चितरंजन मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुनियाभर की हर वस्तुएं पुरानी पड़ जाती हैं जबकि साहित्य कभी पुराना नहीं होता।
समारोह के अध्यक्ष डाॅ रामदेव शुक्ल ने निराला, मैथिलीशरण गुप्त, महादेवी आदि का जिक्र करते हुए महाकाव्य साकेत पर विस्तार से जानकारी दी। सभा को डाॅ उमाकांत राय, डाॅ रामनरेश दुबे, डाॅ प्रेमचंद सिंह, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, डाॅ सुधाकर तिवारी, डाॅ ममता मणि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डाॅ कालिंदी त्रिपाठी,आर डी यन श्रीवास्तव, जगदीश खेतान अग्रहार के महासचिव जितेन्द्र पाण्डेय जौहर, श्रीमती लीला पाण्डेय,अग्रहार के संयोजक आकाश महापुरी, संगठन सचिव भूपेंद्र राय गंवार उप सचिव अवध किशोर अवधू, प्रखर साहित्य के अध्यक्ष श्याम नारायण गुप्त, विमर्श के अध्यक्ष राज कुमार भट्ट बावरा, चंद्रेश परवाना, इंजीनियर अभिषेक पाण्डेय, नन्दलाल कांतिपति, भवं भवानी के अध्यक्ष रामपति रसिया, मधुर साहित्य के अध्यक्ष मधुसूदन पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय, मोहन पाण्डेय भ्रमर, शैलेश उपाध्याय, शैलेन्द्र शुक्ल, मनोज कुमार सारस्वत, ब्रजेश तिवारी, रुबी गुप्ता, बृंदा मद्देशिया, दीपराज दीपक, आफताब आलम , संगम पाण्डेय आदि साहित्यिक जन उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन संस्था के महासचिव डाॅ संजय मिश्र तथा संचालन उदित नारायण इण्टर कालेज के प्रवक्ता अनुज कुमार ने किया।
Views: 11








