ग्यारह वैवाहिक विवाद समाप्त कराकर करायी विदाई
गाजीपुर। पुलिस लाइन के महिला सहायता प्रकोष्ठ /परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की गयी। इसमें काफी समय से विवादित चल रहे 11 प्रकरण में दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से समझा बुझाकर बिना किसी दबाव के एक साथ रहने को राजी कराया गया। राजी खुशी से, आपसी गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। पांच प्रकरण में मध्यस्ता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। वहीं एक दर्जन परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद उनकी पत्रावली बंद कर दी गई। शेष परिवारिक विवाद में पक्षों की अनुपस्थित होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरणों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, विरेन्द्र नाथ राम, सोनिया सिंह, सरिता गुप्ता महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, आरक्षी शिवशंकर यादव, होमगार्ड विमला देवी, आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 9








