वाहन से 2078 पाउच/शीशी शराब संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं से  सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को 374.4 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


        अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम 

विवेचना व घटनास्थल निरीक्षण एवं वाहन बरामदगी की प्रत्याशा में घटना स्थल ग्राम तिवारीपुर में मौजूद थे। उसी दौरान गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त अपराध से सम्बन्धित वाहन को चालक द्वारा ग्राम हरिबल्लमपुर में छिपाकर रखा गया था। उसे चालक द्वारा अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया  जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल ग्राम हरिबल्लमपुर पहुंचकर सम्बन्धित पिकअप वाहन पंजीयन संख्या बीआर44जी1926 जिसके अगले एवं पिछले भाग पर डाक पार्सल लिखा हुआ था और  सामने का शीशा क्षतिग्रस रहा, के साथ  अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त विश्वजीत उर्फ विशु पुत्र विद्याराय निवासी ग्राम शाहपुर थाना सम्पत चक जनपद पटना बिहार ने बताया कि वाहन के केविन में अवैध शराब रखा हुआ है। चालक के इस कथन पर वाहन के केविन में लगे ताले को खुलवाकर देखा गया तो केविन के अन्दर समानान्तर रुप से एक गोपनीय अतिरिक्त केविन बनवाया गया था जिसमें 8 पीएम 180 एम एल की 96 पाउच खुला हुआ तथा 62 अदद प्लास्टिक शीशी खुली हुई एवं 40 अदद टेट्रा पैकेट (प्रत्येक पैकेट में 48 पाउच ,प्रत्येक पाउच की मात्रा 180एम एल) कुल 2078 पाउच/शीशी की कुल मात्रा 374.4 लीटर मौजूद थी। उसपर उत्तर प्रदेश राज्य में विक्री हेतु लाल मुहर लगी हुई थी।

अवैध शराब व वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, आरक्षी विकास पाण्डेय, विकास मौर्या तथा  अतुल कुमार सिंह थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 10


Leave a Reply