ससमारोह सम्पन्न हुआ भाजपा का स्थापना दिवस  

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शनिवार को मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा जनों द्वारा मनाया गया। गाजीपुर सदर विधानसभा के बुथ संख्या 134 सकरताली पर बबेड़ी शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति के आवास पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लाभार्थी सम्पर्क तथा माइक्रो डोनेशन पर विचार किया गया।

     इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक सुरेश बिंद ने कहा कि पूरे देश में एक निशान,एक प्रधान और एक संविधान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक संघर्ष किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज देश में एकता और अखंडता के साथ सम्मान और समृद्धि की सरिता बह रही है।

         जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि जिन वैचारिक उद्देश्यों को लेकर पार्टी महामनिषियों ने लंबे संघर्षों  के साथ त्याग और बलिदान दिया, वह उद्देश्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।

         इस अवसर पर बूथ समिति सदस्यों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्टीजनों ने अपने अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाया। इस अवसर पर शोभनाथ यादव, आनन्द पासवान, कमलेश राम, जयमुनी शर्मा, गनेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रभात शर्मा, मुन्ना प्रजापति, सुनील मिश्रा, अनुराग प्रजापति, जगदीश प्रजापति, प्रशान्त कन्नौजिया, संजय आदि उपस्थित रहे।

Visits: 30

Leave a Reply