हृदयाघात से माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मौत

गाज़ीपुर। बांदा जेल में कैद की सजा भुगत रहे  मऊ के पूर्व विधायक और आईएस 191 के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की गुरुवार 28 मार्च 2024 की रात करीब साढ़े आठ बजे मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही गाज़ीपुर के मुहम्मदाबाद स्थिति पैतृक आवास पर शोक की लहर फैल गयी। मुख्तार अंसारी के परिजन उनके मौत की जानकारी मिलते ही बांदा के लिए निकल गये। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात करीब ढाई तीन बजे परिजन बांदा पहुंचेंगे।                    बताते चलें कि सोमवार 25 मार्च की आधी रात के बाद मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज हेतु बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था।                                        भयंकर कब्ज और पेट दर्द के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कर चिकित्सा शुरु की गयी। करीब चौदह घंटे आईसीयू में इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर उसे फिर बांदा जेल भेज दिया गया। बाद में बुधवार 27 मार्च की सुबह मुख्तार अंसारी को शौच नहीं हुआ और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे पुनः पेट दर्द होने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल से एक फिजिशियन और एक  सर्जन को इलाज़ के लिए बुलाया। चिकित्सकों ने मुख्तार को एनिमा देकर शौच कराया और स्थिति सामान्य होने पर वापस चले गये थे। बाद में शाम को उसकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी है। 

 

Visits: 33

Leave a Reply