निकाय चुनाव : पहले चरण में 37 जिलों में कल होगा मतदान, सुरक्षा हेतु प्रशासन मुस्तैद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार चार मई को निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों के कुल 37 जिलों में मतदान होगा।

        इस पहले चरण में 10 नगर निगम,104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों का चुनाव सम्पन्न होगा। ध्यानव्य है कि पिछले चुनाव में 10 नगर निगम की सभी दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयश्री हासिल की थी।

         उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में दो चरणों में कुल 760 नगर निकाय में 14684 पदों के लिए चुनाव होना है। इस चुनाव में 17 मेयर भी चुने जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे इस निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

     बताते चलें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने  14 मेयर पद पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जहां भाजपा के लिए अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सभी सीटों को बचाने की चुनौती होगी तो वहीं सपा,बसपा और कांग्रेस के सामने अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती है। इससे पहले 2017 के निकाय चुनाव में 16 नगर निगम में मेयर के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें से भाजपा ने 14 सीटें जीती थी और बसपा के दो मेयर बने थे।

Visits: 30

Leave a Reply