नगर निकाय चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी 

गाजीपुर। निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिले की तीन नगर पालिका तथा पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

             जारी सूची के अनुसार,नगर पालिका गाजीपुर से सरिता अग्रवाल, नगर पालिका जमनियां से जयप्रकाश गुप्ता तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद से संदीप गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है।

              इसी क्रम में भाजपा ने जिले के पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत सादात से प्रमिला यादव, नगर पंचायत दिलदारनगर अविनाश जायसवाल, नगर पंचायत सैदपुर से सुशीला सोनकर, नगर पंचायत बहादुरगंज से अरविन्द प्रजापति तथा नगर पंचायत जंगीपुर से विजय लक्ष्मी गुप्ता अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Views: 521

Leave a Reply