पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 17:18 तक
नक्षत्र मघा 12:21 तक
करण बालवा 17:18 तक,कौवाला 29:46 तक
वार शुक्रवार
योग शुक्ला 17:33 तक
सूर्योदय 05:57
सूर्यास्त 17:23
चंद्रमा सिंह
राहुकाल 10:41 − 12:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:27


राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नये व्यक्ति के साथ नए काम के कार्य करने का अवसर है। आप अपनी सकारात्मक सोच के बल पर लाभ उठा सकेंगे। अपनी सोच को परिजनों से बांटे, पारिवारिक लाभ मिलेगा।

वृष
आज का दिन सुख के साधनों में वृद्धि होगी। वाहन की खरीददारी हो सकती है। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अस्वस्थता के कारण मन कार्य में नहीं लगेगा। सुनी सुनाई बातों पर कार्रवाई न करें बल्कि उस पर मनन करने के बाद सोच समझकर ही निर्णय लेना हितकर रहेगा।

मिथुन
आज का दिन उत्तम है। आज आप नयी ऊर्जा से लबरेज होंगे। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।
बगैर किसी भेदभाव के यथासंभव अपनों की मदद बगैर अहंकार के करना हितकारी होगा।
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आवश्यक निर्णय सोच विचार कर करें। परिजनों से वार्तालाप में सावधानी बरतें।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी कार्य योजना अच्छी जानकारी लेने के बाद ही बनायें अन्यथा हानि हो सकती है। न्यायालय सम्बन्धित कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्य की अधिकता से परेशानी हो सकती है। घर परिवार की व्यवस्था में व्यस्तता रहेगी। नयी खरीददारी की व्यवस्था बनेगी।

सिंह आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।परिवार के सहयोग से नया कार्य आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी अधूरी योजनाओं को मनोयोग से पूरा करें। वाणी की मधुरता से सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखते हुए परिवार को भी समय देना हितकर होगा।

कन्या
आज के दिन अच्छा रहेगा। परोपकार और धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और धन भी व्यय होगा। किसी भी कार्य को नियमानुसार करना हितकर रहेगा। अपने निर्धारित कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। परिवार के सहयोग से आर्थिक मसला सुलझ सकता है।

तुला
आज का दिन आनंददायक है फिर भी पिछली गलती के चलते मन भारी हो सकता है। आय में मंदी रहेगी, इससे बचाव हेतु सहयोगियों की मदद लें। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। वाणी पर नियंत्रण और दूसरों की बातों को भी तजब्बो दें।

वृश्चिक
आज का दिन सुखमय रहेगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटे लोगों की गलतियों को नजरंदाज कर दें। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बनी रहेगी और मनोयोग से उसे पूरा करने का प्रयास करें।

धनु
आज परिवार में खुशखबरी आ सकती है,इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा के बीच आय के साधन बनेंगे। धार्मिक कर्मकांड में मन लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक है। कार्यक्षेत्र में आपके नए प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उचित सात्विक आहार को ही ग्रहण करें। किसी कार्य विशेष के चलते परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण और मधुरता आवश्यक है।

कुंभ
आज का दिन सामान्य फलकारक है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता। परिवार के संचालन हेतु कभी कभी अपने हठ का त्याग करना हितकर है। दूसरे की भावनाओं का आदर करें। मन हर्षित रहेगा।सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना हितकर है। आय के अनुसार ही व्यय करने से मन शांत रहेगा। कोई भी निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है। त्योहार को लेकर परिवार में उमंग बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूती आयेगी। आपके प्रयास से परेशानियों में कमी आयेगी।ईश आराधना से तनाव दूर होगा।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply