पंचांग व राशिफल -17 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल -17 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 09:30 तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र पुनर्वसु उपरांत पुष्य
करण बालव और कौलव
वार सोमवार
योग सिद्ध
सूर्योदय 05:55
सूर्यास्त 17:27
चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि
राहु काल – 07:54 से 09:20 तक
अभिजीत मुहूर्त–11:49 से 12:35 तक

राशिफल

मेष
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपसे आपसी सम्बन्धों को गति मिलेगी। पारिवारिक परिस्थितियों से परेशानी हो सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार से तालमेल बनाकर चलें।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। लोगों के सहयोग से कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। भावनाओं में डूबकर लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकते हैं। आज अपने को साबित करने का अवसर है। अपने ज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग और व्यायाम से अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा।

मिथुन
अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपका कोई मित्र आप के व्यवहार से नाराज हो सकता है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को स्वयं पर हाबी न होने दें अन्यथा कोई बड़ा़ नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आज आप कुछ समय अवश्य लगाएं।

कर्क
आज का दिन सामान्य फलकारक है। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। आपको विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है। आर्थिक समस्या के निराकरण के लिए अपने पिताजी से सलाह और सहयोग लें। परिवार की बिमारी पर ध्यान देना चाहिए और उसके लिए चिकित्सक से संपर्क करें।

सिंह
आज का दिन अपने कार्यों को निपटाने के लिए है। परेशान होने के बावजूद आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर लेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में झड़प हो सकती है,जिसमें आप बात को नजरंदाज करें और शान्त रहें। अपने कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कर ले, फायदा होगा।

कन्या
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज आप अपने मन मस्तिष्क से लिए गए निर्णय पर कार्य करें। लाभ होने के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे उनका उपयोग करना लाभदायक होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से सूनना भी पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं ।

तुला
आज का दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों और अनुभव से लोग प्रभावित होंगे। धार्मिक कार्यो में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। कार्य परिवर्तन हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। अपनी निजी समस्याओं को नजरंदाज करना ठीक नहीं है। किसी मित्र से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या हो सकती है फिर भी अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। लंबित चल रहे मामले में आपको लाभ अवश्य मिलेगी। आज वरिष्ठजनों सहयोग व सानिध्य मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सजग रहें। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दप्राप्त होगा। परिवार से आपको प्रसन्नता मिलेगी।

धनु
आज किसी आवश्यक काम के अचानक आने से दिनचर्या प्रभावित होगी। अपने न्यायालय सम्बन्धित मामलों के प्रति गम्भीरता जरुरी है। किसी गलत बात को अनदेखा न करें और उसके दुरुस्त करने का प्रयास लाभदायक होगा।
व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लाभदायक होगी।

मकर
आज का दिन उत्तम है। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में चल रही समस्या को समाधान ढूंढे और कार्यक्षेत्र में सावधान व सतर्क रहें। कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कर लें तो फायदे में रहेंगे। अपने कार्यों को ढंग से करने पर उच्चाधिकारियों का भरोसा मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

कुंभ
आज अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। आपकी अच्छी सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित करेगी। कला कौशल और वाक्चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों की समस्या भी दूर होगी। सतर्कता के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में लगें, विद्यार्थी पूरी मेहनत करेंगे,तभी सफलता हासिल होगी। आप अपने अध्ययन व अध्यात्म की ओर पूरा ध्यान दें। किसी यात्रा पर जाने की
योजना बन सकती है।

मीन
आज आप कुछ तनाव में रह सकते हैं। गृहस्थ जीवन के निजी संबंधों में चल रहा तनाव समाप्त करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही रूकावट के बाद काम तेजी से आरंभ होगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें। अहंकार को कभी भी अपने उपर हावी न होने दें।

Visits: 392

Leave a Reply