पुलिस कप्तान ने किया करण्डा थाने का औचक निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को थाना करण्डा व चौकी खिजिरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस,बैरक, इत्यादि का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही का फीडबैक लिया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण कर, अपराध एवं अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।
कप्तान रोहन पी बोत्रे ने थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुनने, उनके साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रजिस्टरो के रख-रखाव व साफ-सफाई के साथ एवं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैगेंस्टर एक्ट के तहत हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली गई। थाना परिसर की साफ सफाई हेतु थानाध्यक्ष करंडा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply