महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन हेतु भाजपा सरकार ने किया सराहनीय कार्य

गाजीपुर। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन व आर्थिक उन्नति हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहनीय कार्य किया है। वे कार्य महिलाओं के जीवन समृद्धि के लिए अतुलनीय हैं।
    यह वक्तव्य भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने सदर विधानसभा के छावनी लाइन,सकरताली, जमानियाँ और सैदपुर विधानसभाओं में जनसंपर्क के दौरान कही। नम्रता चौरसिया अपने दो दिवसीय जनसम्पर्क अभियान में कल वृहस्पतिवार को जंगीपुर विधानसभा में महिलाओं से घर घर सम्पर्क के लिए जनपद मे प्रवास पर थीं। उन्होंने कहा कि हम निस्संदेह कह सकते हैं कि वर्तमान सरकारों ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर अपनी योजनाओं को संचालित किया है, जिससे पार्टी के प्रति महिलाओं में विश्वास बढ़ा है।
    क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने की पक्षधर रही है। पार्टी ने समय समय पर सरकार से लगायत संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाओं को स्थापित किया है। क्षेत्रीय मंत्री गीता विश्वकर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की राजनीति कुछ राजनैतिक दलों की परम्परा बन चुकी है।
      भारतीय जनता पार्टी जनसम्पर्क अभियान अंतर्गत महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया वृहस्पतिवार को रौजा, भोजापुर,बघोल ग्राम मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के साथ जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह,साक्षी श्रीवास्तव,सुनीता सिंह,कंचन गीरी,गुड्डी पांडेय,लालमुनी गोड़,कल्पना कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि साथ साथ रहे।

Visits: 75

Leave a Reply