56 मतदेय स्थलों पर बनेंगे सहायक मतदेय स्थल

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विध्न व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रायफल क्लब सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम.पी. सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर, जनपद में बनाये जाने वाले सहायक मतदेय स्थल के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात प्रथम रैण्डमाइजेशन कराया गया जिसमें सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
        उन्होने बताया कि सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव हेतु समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गयी थी जिसके क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ द्वारा 1250 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर सहायक मतदेय स्थल बनाये जाने संबंन्धी निर्देश दिये गये हैं। इस जनपद में 1250 से अधिक मतदाता वाले कुल 56 मतदेय स्थलों (373 जखनियां में 7, 374 सैदपुर में 11, 375 गाजीपुर में 8, 376 जंगीपुर में 10, 377 जहूराबाद में 10, 378 महोहम्मदाबाद में 3, एवं 379 जमानियां में 7) पर सहायक मतदेय स्थल बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करने के उपरान्त अन्तिम रूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Visits: 52

Leave a Reply