अवैध तमंचे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
      पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के महड़ौर चट्टी पर चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान नन्द कुमार राजभर पुत्र गोवर्धन राजभर निवासी ग्राम निहालपुर थाना करीमुद्दीनपुर को अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के संग गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. सरवर,मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह तथा आरक्षीगण राजेन्द्र पाण्डेय, उमर खान, अवधेश यादव व सुशील कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

Visits: 100

Leave a Reply