साहित्य सारंग सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक राय वत्स

मुम्बई। आजादी के अमृत महोत्सव में काव्य पाठ करने पर महाराष्ट्र साहित्य संगम संस्थान द्वारा  “साहित्य सारंग सम्मान”  से सम्मानित किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश इकाई ने भी उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु सम्मानित किया है

    उल्लेखनीय है कि कवि अशोक राय वत्स उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के  ग्राम पंचायत रैनी के मूल निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राम गोविन्द राय के पुत्र हैं, जो वर्तमान समय में जयपुर राजस्थान में रहकर साहित्य सेवा में तल्लीन हैं। साहित्य सारंग सम्मान से सम्मानित होकर आपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। साहित्यिकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Visits: 99

Leave a Reply