दल बदल जारी – सपा विधायक सुभाष राय ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अंबेडकरनगर जिले की जलालपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आज सोमवार को सुभाष राय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सपा को जोरदार झटका दिया है।
   इसी के सापेक्ष सपा ने भी नहले पर दहला मारते हुए भाजपा को झटका देते हुए जलालाबाद विधानसभा सीट से पहले भाजपा उम्मीदवार रहे अनिल वर्मा ने सपा में इन्ट्री ले लिया है।
      बताते चलें कि भाजपा में पहुंचे सुभाष राय ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों ने प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। समाजवादी पार्टी में तो नेता तथा कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता है। सपा को अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिये।

Visits: 129

Leave a Reply