सिंचाई के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी  धनई यादव की मंगलवार को खेत में सिचाई हेतु लगे पानी भरे गड्ढे में पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई।
     अकस्मात हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पत्नी सुनीता इस सदमें से बेहाल हैं। उनके सामने परिवार के जीविकोपार्जन की समस्या आ गयी है। उनकी दो पुत्रियां सुप्रिया 6 वर्ष तथा रिया तीन वर्ष व एक पुत्र आर्यन डेढ वर्ष है।
     बताया गया कि धनई यादव मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति के गेहूं के खेत में मजदूरी पर सिचाई हेतु गया था। वह देवकली पंप नहर के किनारे एक कुलाबे से नाली के सहारे खेत में पानी पटा रहा था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से धनई पानी भरे नाली मे मुंह के बल जा गिरा।  कडा़के की ठंड व काफी देर तक पानी मे अचेत रहने के कारण धनई की मौके पर ही मौत हो गई। 
    थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि शव को अन्त्य परिक्षण हेतु भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply