इनामियां गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने गैगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित पन्द्रह हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
    पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कासिमाबाद की टीम ने गैगैस्टर एक्ट मे वांछित,₹ 15000 के  इनामियां अभियुक्त को क्षेत्र के सलामतपुर से आज सुबह 6.30 बजे गिरफ्तार करने मे सफल रही है।
  वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान पुत्र रमाकांत चौहान निवासी ग्राम बकुची थाना हलधरपुर जनपद मऊ का निवासी है जो पिछले छः माह से फरार चल रहा था। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
      गिरफ्तार करने वाली टीम में रामाश्रय राय थानाध्यक्ष कासिमाबाद तथा आरक्षी राजेन्द्र पाण्डेय व गौरव यादव शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply