गंगा घाट पर शव मिलने से फैली सनसनी

गाजीपुर। शहर के नवापुरा गंगा घाट पर किशोरी का शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। शव गंगा किनारे रेत पर पड़ा मिला और वहां शव के पास से सल्फास की गोली भी पायी गयी। उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्भवतः सल्फास निगलने के कारण उसकी मौत हुई होगी।
       गंगा किनारे शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास किया परन्तु  कोई सफलता नहीं मिली।
    सदर कोतवाल विमलेश मौर्या के अनुसार, लड़की की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। उसकी फोटो को विभिन्न माध्यमों से उजागर किया गया है ताकि उसकी पहचान हो सके।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply