गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के राडार पर


गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट  से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
     जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना नन्दगंज मय हमराहियान सिरगिथा  बाजार में मौजूद थे। वहीं मुखबीर की सूचना पर  अभियुक्त विशाल उर्फ बागी यादव पुत्र पारस यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर को सिरगिथा पुलिया सैयद बाबा मजार के पास बरामदे से गिरफ्तार किया गया।
     अभियुक्त की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नन्दगंज धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह,मुख्य आरक्षी अनिरूद्ध दूबे,आरक्षीगण विपिन नायक, धर्मेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार मौर्य तथा महिला आरक्षी नेहा अग्रहरि   थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Visits: 41

Leave a Reply