पांच आईपीएस बने डीआईजी

लखनऊ। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के कार्यरत पांच अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी)के पद पर प्रोन्नति दी है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ अखिलेश कुमार निगम पुलिस अधीक्षक सहकारिता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ, लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, महेंद्र यादव पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश लखनऊ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राहुल यादवेंद्र को भी सलेक्शन ग्रेड का लाभ दिया गया है। देखें सूची ….

Visits: 200

Leave a Reply