पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय ने ली भाजपा की सदस्यता,
मेरा जीवन पार्टी के लिए है समर्पित  – मनोज राय


कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान करती है भाजपा
गाजीपुर। पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
 इस मौके पर श्री राय ने कहा कि मेरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित है।उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की रीतियों और नीतियों को पसंद करता हूं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान करती है। हर जाति-धर्म के लोगों को सम्मान करती है।
मैं तन-मन और धन से पार्टी के लिए कार्य करते हुए इसको मजबूत करने का कार्य करुंगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर इसे और मजबूती प्रदान करुंगा। आगामी विधानसभा में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनसंर्पक कर पार्टी की रीतियों और नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का काम करुंगा।
 सरकार द्वारा चलाई जा रही तमान योजनाओं से पात्र लाभान्वित हो रहे हैं। अब लोग यह बात अच्छी तरह से समझ चुके है कि भाजपा की सरकार अन्य पार्टियों के सरकार से अलग है। भाजपा में ही जनता की हित है। कहा कि सरकार की सख्ती से प्रदेश में अपराध पर करीब-करीब लगाम लग चुका है।
वह गुंडा-माफिया जेल में है और जो बाहर है, उन्हें आपराधिक घटनाएं करने में सौ बार सोचना पड़ रहा है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। पार्टी में अच्छे सिपाही के रूप में कार्य करुंगा।आपको बता दें कि मनोज राय मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं।
 लगातार कई माह से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंर्पक कर लोगों को पार्टी कार्यों से अवगत करा रहे हैं। श्री राय को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। आज उनके द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने बाद राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि संभवतः श्री राय मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हो सकते है।

Visits: 179

Leave a Reply