रिश्वतखोर उपनिरीक्षक चढ़ा एन्टी करप्शन टीम के हत्थे

लखनऊ। सेवानिवृत क्षेत्राधिकारी से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव को एंटी करप्शन टीम ने कल धर दबोचा। बिजनौर थाने के तनकुर चौकी में प्रभारी पद पर तैनात है रिश्वतखोर उपनिरीक्षक राधेश्याम ।देखे वीडियो….


बताया गया कि पूर्व क्षेत्राधिकारी बी एल दोहरे के एक मुकदमें में कारर्वाई के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैसा न देने पर कारर्वाई करने में आनाकानी कर रहा था। इससे आजिज आकर दोहरे ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। भ्रष्टाचार निरोधक टीम के निर्देश पर जब दोहरे गुरुवार को बिजनौर चौराहे के पास दरोगा राधेश्याम यादव को पैसा दे रहे थे।उसी दरम्यान वहां आसपास मौजूद टीम के अधिकारियों ने दरोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और फिर कार्यवाही के लिए उसे अपने साथ लेकर चलते बने।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply