वांछित अभियुक्तों सहित अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने वांछित महिला  अभियुक्त सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
       बताते चलें कि आत्महत्या हेतु प्रेरित धारा 306,201 भादवि से सम्बन्धित नामित वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता में चतुरी सिंह पुत्र स्व. शिवनरेश उर्फ हरहंगी सिंह, महिपाल सिंह पुत्र चतुरी सिंह व मीरा देवी पत्नी चतुरी सिंह निवासीगण ग्राम जगदीशपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर है। पुलिस टीम ने उन्हें कनुवान बैंक स्थित सड़क पुलिया के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक रविप्रकाश तथा आरक्षीगण राजेश कुमार भारतीया, नितेश कुमार व दीपा सिंह शामिल रहीं।

Visits: 143

Leave a Reply