भाजपा की जन विश्वास रैली का कल होगा आगाज

गाजीपुर। जन विश्वास रैली तैयारी को लेकर गाजीपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री, काशी क्षेत्र प्रभारी एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने लंका मैदान में समाचार पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी क्षेत्रों से 6 जन विश्वास यात्रा का एक साथ  रविवार से शुभारम्भ हो रहा है। इसमें काशी क्षेत्र की यात्रा का शुभारम्भ गाजीपुर लंका मैदान में बड़ी जनसभा से कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी द्वारा होगा। इसमें विशिष्ट अतिथि के रुप मे  उप्र सरकार के  मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक रैली का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का तेज गति से विकास किया है और उत्तर प्रदेश की खो चुकी संस्कृतिक को सम्मान देकर सभी को पहचान दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर हर क्षेत्र में विकास और कानून का राज स्थापित किया है। जीरो टेलेरेंशी के नीति को अपनाते हुए गुंडाराज, आतंकवाद, भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जिस प्रकार से विगत साढे चार वर्ष मे जनता का विश्वास हासिल हुआ है उसी प्रकार से इस यात्रा का नाम जन विश्वास रखा गया है।
       उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 जनवरी को अमेठी में बड़ी जनसभा के साथ विश्राम करेगी तथा सभी छ यात्राओं का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ मे विशाल जन सभा से करेंगे।
      क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने बताया कि गाजीपुर मे दो दिन यह यात्रा प्रवास कर मंगलवार को चंदौली के लिए प्रस्थान करेगी जो राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, प्रयाग, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर सुल्तानपुर होते अमेठी पहुंचेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।
   बताते चलें कि भाजपा की इस “जन विश्वास रैली” का शुभारंभ कल केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी विशाल जन सभा सम्बोधन के माध्यम से लंका मैदान से करेंगी।
      इसके लिए जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री,काशी क्षेत्र प्रभारी और कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन जन तक हमारे संगठन एवं सरकार के उपलब्धियों एवं कार्यों की गूंज हो यह हमारा परम कर्तव्य है।उन्होने कहा क कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं की राजनीति में निखार आता है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, सुभाष पासी राजन सिंह संतोष यादव, योगेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, पीयूष राय, रामनरेश कुशवाहा, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता,सुरेश बिंद,संकठा मिश्रा, शशिकांत शर्मा,साधना राय, किरन सिंह, कार्तिक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आज जहुराबाद विधान सभा जंगीपुर विधानसभा सदर, विधानसभा जखनियां के राजभर समाज के बस्तियों में व्यापक जनसम्पर्क करते हुए  जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गरीबों के लिए एक अद्भुत मिसाल बनकर आई है। गरीब समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और कल लंका मैदान में होने वाली जन विश्वास यात्रा मे गाजीपुर जनपद का राजभर पूरी मजबूती के साथ हिस्सेदारी करेगा।
  मंत्री ने जहुराबाद के हैदरगंज, ग्राम सभा मरदह, ग्राम सभा दीधवल ग्राम सभा जखनिया विधानसभा के हरदासपुर खुर्द ओडराई एवं अम्मापुर बुजुर्गा मे संपर्क किया। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश राजभर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राजभर, श्रवण राजभर, राकेश राजभर, विजय राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, मनोज यादव, नीतू जायसवाल, श्रवण सिंह आदि लोग रहे।

Views: 91

Leave a Reply