लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के सजग प्रहरी के रूप में हुआ चित्रा त्रिपाठी का स्वागत

गाजीपुर। व्यावसायिक पत्रकारिता में जानी मानी हस्ती तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शीर्षस्थ ऐंकर चित्रा त्रिपाठी आज अपने विशेष कार्यक्रम के तहद गाजीपुर पहंची। आजतक के कार्यक्रम में, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें मोमेंटो तथा शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर डॉ. वी के राय ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के सजग प्रहरी के रूप में उत्साहपूर्वक अपना दायित्व निर्वाह करने के लिये सुश्री त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप पत्रकारिता के मापदण्डों पर खरा उतरते हुए राष्ट्र व समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
    उक्त अवसर पर प्रो. अवधेश राय, प्रो अजय राय, डॉ विलोक सिंह, राकेश पांडेय, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सतीश कुमार राय,समीर राय, डॉ गायत्री सिंह, निवेदिता सिंह, डॉ प्रियंका यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply