शाम्भवी शुक्ला ने किया नाम रोशन

गाजीपुर। शांभवी शुक्ला ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में मीडिया अध्ययन केंद्र (सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज) में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शहर के मिश्र बाजार की नवीन कुमार शुक्ला व शोभा शुक्ला की मेधावी पुत्री शाम्भवी ने प्राथमिक शिक्षा गाजीपुर से सीबीएसई माध्यम से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स इतिहास में प्रवेश लिया। स्नातक के साथ ही उन्होंने वहीं से पत्रकारिता एवं जनसंचार में तीन वर्षीय डिप्लोमा भी किया। उसी दौरान उन्हें विदेशी भाषा के अध्ययन में रुचि हुई तो फ्रेंच भाषा भी सीखा। एनी बेसेंट के दत्तक पुत्र जे कृष्णमूर्ति के दर्शन और विचारों पर केएफआई, राजघाट वाराणसी से अध्ययन किया। वर्ष 2019 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परास्नातक हिंदी पत्रकारिता में प्रवेश लिया साथ ही संस्कृत भाषा में भाषाई डिप्लोमा किया। गत जुलाई महीने में उन्होंने अपने कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही परास्नातक की पढ़ाई पूरी की।
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएच-डी. प्रवेश परीक्षा में मीडिया अध्ययन केंद्र (सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज) में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रवेश लिया है।
बताते चलें कि पढ़ाई के साथ ही शांभवी ने मीडिया के क्षेत्र में कई मीडिया उद्योगों के साथ इंटर्नशिप किया है। वर्तमान में भी वह फ्रीलांसर और कंटेंट राइटर के तौर पर लेखन का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा वह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। शांभवी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। नियमित रक्तदान के साथ वह युवा सांसद आदि कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करती हैं। कोरोना काल में सेवा करने के लिए उन्हें जिले में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बाबा काशी विश्वनाथ और मां महाकाली, अपने माता-पिता, छोटे भाई और मित्रों के सहयोग के साथ अभाविप परिवार के प्रोत्साहन को दिया है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply