उप मुख्यमंत्री ने किया 68 करोड़ के सड़क एवं पूल की परियोजनाओं के लोकार्पण ………. अगले माह से चौबीस घंटे बिजली का आश्वासन

प्रसिद्ध हथियाराम सिद्धपीठ में टेका मत्था और लिया आशिर्वाद

गाजीपुर। जब ईमानदार सरकार आती है तो विकास के कार्य होते है और जब बेइमान सरकार आती हैं तो जनता बेहाल होती है
       उपरोक्त वक्तव्य शुक्रवार को जखनियां विधानसभा के अलीपुर मंदरा में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने 68 करोड़ के सड़क एवं पूल की परियोजनाओं के लोकार्पण करते हुए कहा कि एक महिने के अंदर गांव शहर सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह लहूरी काशी वीरों की धरती है जिस पर पुरा देश गर्व करता है परन्तु यहाँ विकास करने वाला व्यक्ति लोकसभा चुनाव में हार गया और बर्बाद करने वाला जीत गया। आप सभी को मनोज सिन्हा की हार का बदला लेना है, जो आज जम्मू कश्मीर में गाजीपुर का डंका बजा रहे हैं। इसके लिए आपको 2017 से बड़ी विजय भाजपा को देनी है।उन्होंने कहा कि उ प्र सरकार द्वारा गाजीपुर में अब तक 868 करोड़ की परियोजनाएं सड़क और पुल के प मे मिल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी इस देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाते हुए सबके चेहरों पर मुस्कान देखना चाहती है। बेरोजगार नौजवान को रोजगार देना चाहती है आप लोग गाजीपुर को जैसा देखना चाहते हैं वैसा ही विकास होगा।
     उन्होंने मंच से जखनियां विधानसभा के विभिन्न मार्गों के निर्माण, सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा किप जो सड़कें खराब बनी है वह उन्हीं लोगों से पुनः बनवायी जायेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुशासन के साथ विकास की बुनियाद मजबूत करती है गरीब किसान और माताओं बहनों के सम्मान को प्राथमिकता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में जनपद की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कमल का फूल आप लोगों को खिलाना है, मैं विश्वास दिलाता हूं गुंडागर्दी करने वाले माफियाओं का अगले चुनाव तक पता नहीं चलेगा।
     उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मैं गाजीपुर की वीर धरती से अपने तथा इस प्रदेश की 24 करोड़ जनता की ओर से दुख प्रकट करता हूं। उन्होंने अपने 27 मिनट के उदबोधन मे कहा कि किसान आंदोलन  भी खत्म हो गया है। किसान के नाम पर सपा बसपा कांग्रेस के लोगों का भाजपा पर निशाना साधना फेल हो गया।
       इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ् अंधऊं हवाई पट्टी पर विमान से पहुंचे। हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा नेताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया।  हवाई अड्डे पर उन्हें फोर्स द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। 

वहाँ से उप मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से रायपुर होते सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचे और वहां उपस्थित भाजपा नेताओं से मिलते हुए वे पयहारी महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज से आशीर्वाद लेकर माता का दर्शन पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख शांति के लिए माता से आशीर्वाद लिया। हथियाराम मठ पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों मे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय, पारसनाथ राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, सुशील जी, डॉ विजय यादव आदि लोग रहे।          
    लोकार्पण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, अलका राय, विधायक सुबाष पासी, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ,डा मुराहू राजभर,रामनरेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, डॉ विजय यादव, सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,शैलेश कुमार राम,रूद्र प्रताप सिंह,सुरेश बिंद,साधना राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने किया।

Views: 190

Leave a Reply