शिविर में छात्र-छात्राओं को लगा कोरोना का टीका

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समता पीजी कालेज सादात में  शिविर के माध्यम से कालेज स्टाफ के साथ ही तकरीबन एक सौ छात्र-छात्राओं को कोरोना  वैक्सीन लगाया गया।
     प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी यादव के निर्देशन में यूनिसेफ के बीएमसी शादाब अली खां और एएनएम शकुंतला राव ने टीकाकरण कार्य किया। प्राचार्य डा. अजय शुक्ला, पूर्व प्राचार्य डा. रणजीत सिंह, जेपी यादव, चंदन यादव, अभिषेक यादव के साथ ही छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि वे दूसरों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply