छप्पर में लगी आग, मवेशी जलकर खाक
पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में राम भजन व रामकरण पुत्र गंगाराम की छप्पर में देर रात लगी आग से पांच मवेशी जलकर खाक हो गये। आग इतनी तीव्र रही कि लोगों को झोपड़ी के भीतर जाकर मवेशियों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। मृत मवेशियों में तीन भैंस व दो गाय थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर एसडीएम कलीनगर मौके पर पहुंच निरीक्षण कर पीड़िता को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Views: 6
Advertisements









