पंचांग व राशिफल – 22 नवम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 22 नवम्बर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 22:25 तक
नक्षत्र मृगशीर्षा 10:40 तक
करण वणिजा विष्टि 09:07 तक 22:25 तक
वार  सोमवार
योग साध्य 30:35 तक
सूर्योदय 06:18
सूर्यास्त 17:05
चंद्रमा मिथुन राशि में 21:10 तक
राहुकाल 16:05-17:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:27

ज्योतिष में चंद्र को कर्क राशि का स्वामी माना गया है। ये ग्रह माता का कारक है और हमारे मन को नियंत्रित करता है। चंद्र को युवा, सुंदर, गौर वर्ण वाला बताया गया है।  चंद्र के हाथों में एक मुगदर और एक कमल रहता है। चंद्र के लिए ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप re करना चाहिए।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज  निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

वृष
आज  नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज  कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा।

कर्क
आज  दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।

सिंह
आज  मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।

कन्या
आज  निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी।

तुला*
आज  काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक
आज  भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा।

धनु
आज  काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा।

मकर
आज   व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें।

कुंभ
आज नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी।व्यापार से लाभ होगा।

मीन
आज  आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।

Visits: 133

Leave a Reply