कृषि मंत्री व सहकारिता मंत्री ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण

गाजीपुर। क्षेत्र पंचायत मनिहारी के ग्राम बरहट के नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण ग्राम प्रधान नीतू सिंह की अध्यक्षता में, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत के कर कमलों से संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर माननीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं डॉक्टर संगीता बलवंत ने पंचायत भवन का उद्घाटन पूजन अर्चन के साथ शीलापट्ट का अनावरण व फीता काटकर किया।
     मंत्री द्वय ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास लोगों की सुविधाओं के लिए आवश्यक है। यह ग्राम पंचायत भवन मिल का पत्थर साबित होगा, जहाँ पंचायतों से जुड़ी सारी सुविधाएं एक जगह प्राप्त होगी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य सरकार का सपना साकार होगा।
     इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता,डा मुराहु राजभर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर, कार्तिक गुप्ता,दुर्गेश सिंह,पारसनाथ राय,अजय राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply