जिलाधिकारी को मिला कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन


गाजीपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 के महाप्रबंधक (एलपीजी/सेल्स) नितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर जिले का प्रथम 10 किलो. का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन प्रदान किया गया तथा इस प्रोडक्ट की जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
       बताते चलें कि कंपोजिट एल.पी.जी. सिलिंडर की बॉडी की विशेषता यह है कि यह इसकी बॉडी जंग निरोधक पदार्थ से बनी तथा  पारदर्शी होती है, जिससे इसमें एल.पी.जी. की मात्रा ग्राहक द्वारा देखी जा सकती है। पहले से उपलब्ध सामान्य एल.पी.जी सिलिंडर को ग्राहक सिक्युरिटी डिपॉजिट के अतिरिक्त भुगतान करके 10 किग्रा तथा 1056₹ का अतिरिक्त भुगतान करके 5 किलो काग्र कंपोजिट सिलिंडर गाजीपुर शहर में ले सकता है।
        कार्यक्रम में गाजीपुर के एलपीजी के सेल्स ऑफिसर गौरव कुमार जायसवाल, पूर्वांचल गैस एजेंसी के संचालक यादवेंद्र सिंह, प्रतिमा इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर अमरीश जायसवाल, गाजीपुर इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर सैयद इब्रतुल्लाह भी मौजूद रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply