पंचांग व राशिफल – 10 नवम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 10 नवम्बर 2021
पंचांग

विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
माह कार्तिक
तिथि षष्ठी सुबह 08:25 तक
नक्षत्र उत्तराषाढा दोपहर 03:42
पक्ष शुक्ल पक्ष
माह कार्तिक
सूर्योदय प्रातः 06:10
सूर्यास्त संध्या 05:09
शुभ मुहूर्त अमृत काल प्रातः 09:38 से 11:09 तकपक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी सुबह 08:25 तक
नक्षत्र उत्तराषाढा दोपहर 03:42
पक्ष शुक्ल पक्ष
माह कार्तिक
सूर्योदय प्रातः 06:10
सूर्यास्त संध्या 05:09
शुभ मुहूर्त अमृत काल प्रातः 09:38 से 11:09 तक

राशिफल
मेष
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। आज आपका रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आज परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति में सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

वृष
कार्यक्षेत्र में नयी परेशानियों से सामना हो सकता है। पिता के सहयोग से समस्या सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास न करें अन्यथा  नुकसान होगा। अधिक व्यय से परेशान रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक कलह कार्य  समाप्त होगी। परिवार की बातों को तजब्बो दें। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आज जोखिम से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिजनों को समय देने में सफल रहेंगे। आज विशेष मित्र से भेंट के प्रबल योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर वार्ता हो सकती है। वाहन संचालन में सावधानी बरतें।

सिंह 
लंबे समय से रुके कार्य को पूर्ण करने में व्यस्तता रहेगी। अपने वर्तमान कार्य को करना भी आवश्यक है। अपनों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना पर  चर्चा होगी। अधिकारियों से लाभदायक जानकारी प्राप्त होने के योग हैं।

कन्या
आज मानसिक तनाव रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। व्यापारिक समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। आज परिवार में बहसबाजी से बचना हितकर होगा। आप शांति के साथ रहकर परिस्थितियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे।

तुला
आज परिजनों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। यात्रा में सतर्कता आवश्यक है अन्यथा कोई वस्तु गायब हो सकती है। संतान से खुशनुमा समाचार मिल सकता है। व्यापार में कठिनाई हो सकती है।

वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनों के सहयोग से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार संग घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज व्यापार में नये अवसरों से लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने से पूर्व अपने पिता से परामर्श अवश्य लें।  काम के बोझ से तनाव बना रहेगा। परिवार में स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी हो सकती है।

मकर
आज का दिन सामान्य है। आज परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज सरकारी योजनाओं का प लाभ मिलेगा। आज परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।  अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

कुंभ
आज का दिन मध्यम फलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। उससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।आज पार्टी का आयोजन हो सकता है। संध्या समय धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मीन
आज का दिन परेशानीयुक्त रहेगा। आज आपको प्रतिकूल समाचार के चलते अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपको न चाहते हुए भी व्यय करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे।

Visits: 99

Leave a Reply